प्रश्न – अगस्त, 2026 में किस देश ने ईरान के विरुद्ध “ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट” (Operation Economic Outcast) नामक एक प्रतिबंध अभियान की घोषणा की?
(a) जापान (b) ब्रिटेन
(c) अमेरिका (d) रूस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2026 में अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध “ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट” (Operation Economic Outcast) नामक एक प्रतिबंध अभियान की घोषणा की।
- इस अभियान का नेतृत्व अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने किया।
- इन उपायों के तहत ईरानी अर्थव्यवस्था के पाँच क्षेत्रों पर अमेरिकी प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया गया तथा साइबर अभियानों, तेल बिक्री और खरीद/आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े 60 व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों को प्रतिबंधों के दायरे में लाया गया।
- अमेरिकी वित्त विभाग ने इस अभियान के माध्यम से डिजिटल परिसंपत्तियों एवं क्रिप्टोकरेंसी, हथियार-संबंधी प्रौद्योगिकी, सोना, एयरलाइंस और शिपिंग से जुड़े क्षेत्रों पर प्रतिबंधों का विस्तार किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…