प्रश्न – मार्च, 2025 में किस भारतीय को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) रतन टाटा (b) मुकेश अंबानी
(c) डॉ. एस .जयशंकर (d) नरेंद्र मोदी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार प्रदान किया गया
- विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री, पबित्रा मार्गेरिटा ने उनकी ओर से यह सम्मान बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्राप्त किया
- उनको कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया
- इस पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली द्वारा 20 नवंबर, 2024 को जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के दौरान की गई थी ।
- उल्लेखनीय है की वर्ष 1966 में दोनों देशो के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
