प्रश्न – एस्पिरिटो सैंटो ट्रॉफी, 2025 किस टीम ने जीती?
(a) स्पेन
(b) दक्षिण कोरिया
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) जापान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1-4 अक्टूबर, 2025 के मध्य महिला गोल्फ विश्व एमेच्योर टीम चैंपियनशिप एस्पिरिटो सैंटो ट्रॉफी, 2025 का आयोजन सिंगापुर गोल्फ एसोसिएशन द्वारा सिंगापुर के तनाह मेराह कंट्री क्लब में किया गया।
- यह महिला विश्व एमेच्योर टीम चैंपियनशिप का 31वाँ संस्करण था।
- विश्व एमेच्योर टीम चैंपियनशिप, अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर गोल्फ प्रतियोगिता है।
- महिलाएं एस्पिरिटो सैंटो ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं जबकि पुरुष आइजनहावर ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
- यह टूर्नामेंट 72-होल स्ट्रोक प्ले टीम इवेंट था।
- तीन खिलाड़ियों वाली प्रत्येक टीम ने चार राउंड खेले।
- संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने एस्पिरिटो सैंटो ट्रॉफी, 2025 जीत लिया है।
- संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम में मेघा गन्ने,फराह ओ’कीफ,कैथरीन पार्क शामिल थीं।
- दक्षिण कोरिया और स्पेन की टीम सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.igfgolf.org/world-amateur-team-championships/singapore-2025