एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप, 2024

प्रश्न – एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप, 2024 का खिताब किसने जीता है? ?
(a) बांग्लादेश (b) भारत
(c) पाकिस्तान (d) श्रीलंका
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 – 22 दिसंबर 2024 तक एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप 2024 का उद्घाटन संस्करण कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुआ।
  • टूर्नामेंट में कुल 6 टीमो ने भाग लिया।
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 41 रनों से हराकर खिताब जीता है।
  • भारत की गोंगादी त्रिशा को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रश्न – एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप 2024 में किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है?
(a) आयुषी शुक्ला (b) गोंगादी त्रिशा
(c) निधि जांगिड़ (d) अनुष्का पाठक
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • भारत की गोंगादी त्रिशा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई हैं।
  • सबसे अधिक रन (159 रन) भारत की गोंगादी त्रिशा ने बनाए।
  • भारत की आयुषी शुक्ला ने सबसे अधिक विकेट (10 विकेट) लिए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/acc-u-19-women-t20-asia-cup-2024-cricket-results-scores-points-table

https://en.wikipedia.org/wiki/2024_ACC_Under-19_Women%27s_T20_Asia_Cup