प्रश्न – 12 फरवरी, 2025 को, स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) और एजेंस फ्रांसीस डेवेलपमेंट (एएफडी) ने भारतीय माइक्रो, स्मॉल, और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के लिए ग्रीन फाइनेंस समाधान को बढ़ावा देने के लिए कितनी राशि के क्रेडिट सुविधा समझौते (CFA) पर हस्ताक्षर किए?
(a) 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(b) 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(c) 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(d) 165 मिलियन अमेरिकी डॉलर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 फरवरी, 2025 को, स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) और एजेंस फ्रांसीस डेवेलपमेंट (एएफडी) ने भारतीय माइक्रो, स्मॉल, और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के लिए ग्रीन फाइनेंस समाधान को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के क्रेडिट सुविधा समझौते (CFA) पर हस्ताक्षर किए।
- यह साझेदारी सतत विकास को समर्थन देने और कम-कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
- इस समझौते के तहत, एएफडी] एसआईडीबीआई को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का क्रेडिट सुविधा प्रदान करेगा, जिसे एसआईडीबीआई एमएसएमई को ऊर्जा-प्रभावी तकनीकों, नवीकरणीय ऊर्जा समाधान, और पर्यावरण-मित्र व्यापार प्रथाओं में निवेश करने के लिए सस्ते वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएगा।
- यह पहल दोनों संस्थाओं की सतत आर्थिक विकास और जलवायु के प्रति लचीलापन बढ़ाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
- इस साझेदारी से एएफडी की जलवायु वित्तपोषण क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व और एसआईडीबीआई के एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र की समझ का लाभ मिलेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…