एशिया कप‚ 2025

प्रश्न – एशिया कप‚ 2025 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) एशिया कप‚ 2025 का खिताब भारत ने पाकिस्तान को पराजित कर जीता है।
(ii) इस एशिया कप में भारत के अभिषेक शर्मा‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
(iii) इस एशिया कप में सर्वाधिक 314 रन भारत के अभिषेक शर्मा ने बनाए।
(iv) सर्वाधिक विकेट (17) भारत के जसप्रीत बुमराह ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं
(a) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 – 28 सितंबर, 2025 तक पुरुष एशिया कप, 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया गया।
  • प्रायोजन कारणों से इसे डीपी वर्ल्ड एशिया कप के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वाँ संस्करण था।
  • इस संस्करण को T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) प्रारूप में आयोजित किया गया।
  • इसमें कुल 8 देशों की टीमों ने भाग लिया।
  • एशिया कप‚ 2025 में दुबई और अबू धाबी में मैच खेले गए।
  • फाइनल मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,दुबई में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर नौंवीं बार एशिया कप का खिताब जीता लिया।
  • फाइनल में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेली।
  • उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • फाइनल में कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए।
  • कुलदीप यादव ने इस प्रदर्शन के साथ ही एशिया कप (वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट मिलाकर) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
  • अब उनके खाते में कुल 35 विकेट हो गए हैं, जबकि श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा के नाम 32 विकेट हैं।
  • इस तरह कुलदीप ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़कर एशिया कप में नंबर-1 गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है।
  • भारत के अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
  • उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये ही हवल एच9 कार भी मिली।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
  • भारत इस पूरे एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारा।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (314) भारत के अभिषेक शर्मा ने बनाए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (17) भारत के कुलदीप यादव ने लिए।
  • कुलदीप यादव ने इस संस्करण में 4/7 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।
  • एशिया कप ,2025 के सभी व्यक्तिगत अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जीते।
  • शिवम दुबे को गेम चेंजर अवॉर्ड मिला।
  • वहीं तिलक वर्मा को सबसे ज्यादा छक्के का अवॉर्ड मिला।
  • कुलदीप को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला।
  • भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को 147 रनों पर ऑल-आउट किया और उसके बाद 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की।
  • एशिया कप, 2025 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव थे।
  • बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया है।
  • सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (107 रन) श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया।
  • सर्वाधिक 3 अर्धशतक भारत के अभिषेक शर्मा ने बनाए।
  • सर्वाधिक 19 छक्के भारत के अभिषेक शर्मा ने लगाए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/men-s-t20-asia-cup-2025-1496919