एशियाई रोइंग चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य एशियाई रोइंग चैंपियनशिप, 2025 (Hai Phong, Vietnam) के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता वियतनाम के हाइ फोंग स्थित जिया डैम नदी के जलक्षेत्र में आयोजित हुई।
(b) भारत ने कुल 37 एथलीट भेजे और 10 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य शामिल थे।
(c) बलराज पंवार ने पुरुष एकल स्कल (M1X) स्पर्धा में रजत
पदक जीता।
(d) मेज़बान देश वियतनाम ने 6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 – 19 अक्टूबर, 2025 के मध्य एशियाई रोइंग चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन हाई फोंग (Hai Phong), वियतनाम में किया गया।
  • यह चैंपियनशिप जिया डैम नदी के जलक्षेत्र में संपन्न हुई।
  • एशियाई रोइंग महासंघ के तत्वावधान में वियतनाम कैनोइंग, रोइंग और सेलिंग महासंघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में 18 देशों और क्षेत्रों के लगभग 700 एथलीट, कोच और अधिकारी शामिल हुए।
  • चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में, टीमों ने पुरुष और महिला वर्ग की 20 नौका श्रेणियों में प्रतिभाग किया।
  • मेजबान देश वियतनाम ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
  • वियतनाम ने कुल 9 पदक (6 स्वर्ण, 1रजत और 2 कांस्य) जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • भारत ने 15 रोइंग इवेंट्स में 37 एथलीट्स (25 पुरुष और 12 महिलाएं) भेजे थे।
  • इसमें भारतीय टीम का नेतृत्व पेरिस 2024 ओलंपियन बलराज पंवार ने किया।
  • भारत ने 15 पदक स्पर्धाओं में कुल 10 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य) जीते।
  • बलराज पंवार ने पुरुष एकल स्कल M1X इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय सेना के इस रोअर ने 7:37.80 का समय लिया, जबकि इराक के बक्र शिहाब अहमद अलदुलैमी ने 7:38.99 समय के साथ दूसरे और इंडोनेशिया के मेमो 7:47.00 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अन्य भारतीय पदक विजेता –
. अजय त्यागी, लोकेश्वर सिंह – लाइटवेट पुरुष डबल स्कल (LM2X) में स्वर्ण पदक
. कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान – पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल (एम4एक्स) में स्वर्ण पदक
. अनिर डेनेल, परविंदर सिंह, लखेव सिंह, रवि, गुरपरताप सिंह, भूपेंदर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलजोत, किरण सिंह कलसम – पुरुष आठ (एम8+) में रजत पदक
. गुरबानी कौर, दिलजोत कौर – लाइटवेट महिला जोड़ी (LW2-) में रजत पदक
. जसपिंदर सिंह, सलमान खान – पुरुष डबल स्कल (एम2एक्स) में रजत पदक
. उज्ज्वल कुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, अजय त्यागी, समीर सिंह – लाइटवेट पुरुष क्वाड्रपल स्कल (LM4X) में रजत पदक
. इकबाल सिंह, बाबू लाल यादव, यशपाल सिंह, गुरप्रताप सिंह – लाइटवेट पुरुष फोर (एलएम4-) में रजत पदक
. परविंदर सिंह, रोहित – लाइटवेट पुरुष जोड़ी (LM2-) में कांस्य पदक
. दिलजोत कौर, अलीना एंटो, किरण, हुजिबाम ट्रेंडहोनी देवी, जसवती पीबी, किरण सिंह मालसम – महिला आठ (डब्ल्यू8+) में कांस्य पदक

  • गुरबानी कौर और दिलजोत कौर ने लाइटवेट महिला जोड़ी (LW2-) में रजत पदक जीतकर 15 साल बाद भारतीय महिलाओं के लिए एशियन रोइंग चैंपियनशिप में पदक दिलाया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldrowing.com/event/2025-asian-rowing-championships

https://www.olympics.com/en/news/asian-rowing-championships-2025-india-medal-winners-list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *