एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप, 2027

प्रश्न – एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप 2027 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत, नई दिल्ली करेगा।
  2. यह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए शूटिंग का एक महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग इवेंट है।
  3. इस प्रतियोगिता में आठ महाद्वीपीय कोटा स्थान एलए 2028 ओलंपिक के लिए उपलब्ध होंगे।
  4. यह प्रतियोगिता डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1,2 और 3 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 3 फरवरी, 2026 को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत नई दिल्ली में एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी करेगा।
  • यह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में शूटिंग के लिए एक महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग इवेंट है।
  • एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप अगले वर्ष 1 से 10 दिसंबर तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी और इसमें एलए 2028 के लिए आठ महाद्वीपीय कोटा स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • यह 2027 में भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला दूसरा एलए 2028 ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट भी होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/2026_Under-19_Men%27s_Cricket_World_Cup