प्रश्न – एशियाई पैरा खेल‚ 2023 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 22-28 अक्टूबर‚ 2023 के मध्य चौथा एशियाई पैरा खेल‚ 2022 चीन की मेजबानी में आयोजित हुआ।
(ii) एशियाई पैरा खेल‚ 2022 का आधिकारिक शुभंकर ’फेईफेई’ था।
(iii) इसमें चीन कुल 521 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(iv) भारत कुल 111 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

पदक तालिका में शीर्ष 5 देश



- भारतीय पैरा-एथलीटों ने हांगझोऊ में तीन विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।
- सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक-F64 स्पर्धा में 73.29 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुष की भाला फेंक-F46 स्पर्धा में 68.60 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- पुरुष कम्पाउंड टीम ने 158 के स्कोर के साथ तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- तीरंदाज शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
- एशियाई पैरा खेल‚ 2023 में भारत ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 111 पदक जीते।
- इससे पूर्व भारत ने वर्ष 2018 में आयोजित एशियाई पैरा-खेल में 15 स्वर्ण सहित 72 पदक जीते थे।
लेखक- विजय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://olympics.com/en/news/asian-para-games-2023-hangzhou-india-medal-winners-tally-table