प्रश्न – 20-22 मई 2025 को एशियाई उत्पादकता संगठन की 67वीं प्रबंध निकाय बैठक-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) जकार्ता
(c) लाओस (d) ढाका
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20-22 मई 2025 को एशियाई उत्पादकता संगठन(APO) की 67वीं प्रबंध निकाय बैठक-2025 इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई
- इस बैठक के दौरान भारत ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए औपचारिक रूप से इसकी अध्यक्षता संभाली
- इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव और भारत के एपीओ निदेशक श्री अमरदीप सिंह भाटिया ने किया
- प्रबंध निकाय APO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला प्राधिकरण है और संगठन की रणनीतिक दिशा निर्धारित करने, प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी देने और सचिवालय के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए वार्षिक आधार पर बैठक करता है।
- एशियाई उत्पादकता संगठन के बारे में –
- यह वर्ष 1961 में स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है
- यह आपसी सहयोग और क्षमता निर्माण के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता वृद्धि को बढ़ावा देता है।
- इसमें वर्तमान में 21 सदस्य शामिल हैं
- जिनमें बांग्लादेश, कंबोडिया, ताइवान, फिजी, हांगकांग (निष्क्रिय), भारत, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कोरिया गणराज्य, लाओ पीडीआर, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्किये और वियतनाम शामिल हैं।
- इसके संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में, भारत ने संगठन के दृष्टिकोण को आकार देने और इसकी पहलों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
