एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न – एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता 6–8 फरवरी, 2026 को तियानजिन, चीन में आयोजित हुई।
(b) यह इस प्रतियोगिता का 11वां संस्करण था।
(c) तेजस्विन शंकर ने हेप्टाथलॉन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026 में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
(d) चीन पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6-8 फरवरी, 2026 के मध्य एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026 तियानजिन,चीन में संपन्न हुई।
  • यह एशियाई देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का 12वां संस्करण था।
  • इसमें भारत ने कुल 5 पदक (1 स्वर्ण,2 रजत और 2 कांस्य ) जीते और पदक तालिका में 7वें स्थान हासिल किया।
  • चीन कुल 34 पदक (10 स्वर्ण,11 रजत और 13 कांस्य ) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • कतर ने कुल 4 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • जापान ने कुल 11 पदक (3 स्वर्ण,6 रजत और 2 कांस्य ) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • तेजस्विन शंकर ने हेप्टाथलॉन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026 में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
  • तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने चौथे प्रयास में 20.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के शॉट पुट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
  • भारत की पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद (High Jump) स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • एंसी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • ज्योति आदर्श राम ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदकजीता।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://asianathletics.com/12th-asian-indoor-athletics-championships-2026/