एल एंड टी इंफोटेक – माइंडट्री का विलय

प्रश्न-6 मई‚ 2022 को एलएंड टी इंफोटेक (एलटीआई)के बोर्ड ने माइंडट्री के साथ विलय की घोषणा की। विलय के बाद लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड समूह के पास एलटीआई में कितनी हिस्सेदारी होगी?
(a) 35.75 प्रतिशत
(b) 52.15 प्रतिशत
(c) 61.62 प्रतिशत
(d) 68.73 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 मई‚ 2022 को एल एंड टी इंफोटेक (एलटीआई) के बोर्ड ने माइंडट्री के साथ विलय की घोषणा की।
  • यह विलय दोनों कंपनियों ने 3.5 बिलियन डॉलर से अधिक की एक कुशल और उन्नत आईटी सेवा प्रदाता बनने के लिए किया है।
  • यह लेन – देन शेयर धारक और नियामक अनुमोदन के अधीन है।
  • दोनों कंपनियां लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) की सहायक कंपनी हैं।
  • विलय से संबंधित अन्य तथ्य
  • विलयोपरांत गठित कंपनी का नाम ‘एल टी आई माइंडट्री’ (LTI Mindtree) होगा।
  • विलयोपरांत माइंडट्री के सभी शेयरधारकों को प्रत्येक 100 शेयरों के लिए एलटीआई के 73 शेयर जारी किए जाएंगे।
  • जारी किए गए एलटीआई के नए शेयरों का कारोबार एनएसई और बीएसई पर होगा।
  • विलय के बाद लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड समूह के पास एलटीआई में 68.73 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.businesstoday.in/latest/corporate/story/lt-infotech-mindtree-merger-announced-332606-2022-05-06