एयर इंडिया के नए अध्यक्ष

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में किसे एयर इंडिया का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) राजीव अग्रवाल
(b) रतन टाटा
(c) एन.चंद्रशेखरन
(d) इल्कर आयसी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च‚ 2022 में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • फरवरी‚ 2022 में ही वह 5 वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए टाटा संस के अध्यक्ष बने थे।
  • गौरतलब है कि फरवरी‚ 2022 में ही टाटा समूह ने तुकी एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष इल्कर आयसी को एयर इंडिया का सीईओ एवं एमडी नियुक्त किया था।
  • लेकिन‚ कुछ विवादों के कारण उन्होंने इस पद को स्वीकारने से मना कर दिया था।
  • एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश 27 जनवरी‚ 2022 को पूरा हुआ।
  • जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदारी (मेसर्स टैलेस प्रा. लि.‚ मेसर्स टाटा प्रा.लि. की स्वामित्व वाली कंपनी) से 2700 करोड़ रुपये में प्राप्त हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/business/tata-sons-chief-n-chandrasekaran-air-india-chairman-7819451/

https://economictimes.indiatimes.com/industry/transportation/airlines-/-aviation/tata-sons-chief-n-chandrasekaran-appointed-as-chairman-of-air-india/articleshow/90202494.cms