प्रश्न – जनवरी, 2026 में डीजीसीए द्वारा एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) के लिए शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ईपीएल एक सुरक्षित डिजिटल लाइसेंस है, जो आईसीएओ मानकों के अनुरूप है।
- ईपीएल में रियल-टाइम सत्यापन और छेड़छाड़-रोधी सुरक्षा विशेषताएँ शामिल हैं।
3.एटीपीएल के लिए ईपीएल सेवा का शुभारंभ 21 जनवरी, 2026 को डीजीसीए मुख्यालय में किया गया।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जनवरी, 2026 को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने डीजीसीए मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवाओं का शुभारंभ किया।
- इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस (ईपीएल) एक सुरक्षित डिजिटल लाइसेंस है, जिसमें आईसीएओ (International Civil Aviation Organization) के अनुरूप उन्नत सुरक्षा विशेषताएँ सम्मिलित की गई हैं।
- यह लाइसेंस प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है, छेड़छाड़ रोकता है तथा रियल-टाइम सत्यापन की सुविधा प्रदान करता है।
- पायलट अपने ईपीएल को eGCA मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
- डीजीसीए ने फरवरी 2025 में ईपीएल प्रणाली का चरणबद्ध क्रियान्वयन शुरू किया, जिसकी शुरुआत कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) और फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (रिस्ट्रिक्टेड) लाइसेंस (FRTOL) से की गई थी।
- अब एटीपीएल के लिए ईपीएल सेवा के शुभारंभ के साथ, डीजीसीए ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में दक्षता, पारदर्शिता और सेवा-प्रदान की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2217043®=3&lang=1
