एम्पॉहर बिज़ – सपनों की उड़ान

प्रश्न – “एम्पॉहर बिज़ – सपनों की उड़ान” के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1.जनवरी, 2025 में नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) ने भारत की सबसे बड़ी सुविधा खुदरा श्रृंखला ‘न्यू शॉप’ के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है जिसका नाम है “एम्पॉहर बिज़ – सपनों की उड़ान”।
2. इस कार्यक्रम में 18 – 35 वर्ष की आयु की 100 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी, 2025 में नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) ने भारत की सबसे बड़ी सुविधा खुदरा श्रृंखला ‘न्यू शॉप’ के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है जिसका नाम है “एम्पॉहर बिज़ – सपनों की उड़ान”।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला खुदरा व्यापार मालिकों को सशक्त बनाने और उन्हें संगठित खुदरा क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधन प्रदान करना है।
  • इस पहल के तहत, महिलाओं को खुदरा प्रबंधन, डिजिटल क्षेत्र, वित्तीय साक्षरता और व्यवसाय विकास में अनुभव और प्रशिक्षण मिलेगा।
  • इस कार्यक्रम में 18-35 वर्ष की आयु की पचास प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
  • चयनित महिलाओं को न्यू शॉप के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा, और शीर्ष 20 प्रतिभागियों को न्यू शॉप फ्रैंचाइज़ी शुल्क पर 100% छूट दी जाएगी, जिससे वे अपने खुदरा व्यवसायों का संचालन कर सकेंगी।
  • यह कार्यक्रम विशेष रूप से दिल्ली NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • डब्ल्यूईपी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक मजबूत नेटवर्क और निरंतर समर्थन प्रदान करके उनकी व्यावसायिक यात्रा में सहायता करना है।
  • यह पहल, विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो सामाजिक, वित्तीय और नेटवर्किंग बाधाओं का सामना करती हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2091244