एमवाई भारत (MY Bharat) – स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन के मध्य समझौता

प्रश्न – अगस्त, 2025 में युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के एमवाई भारत (MY Bharat) और स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (एसओयूएल) के बीच हुए समझौते-ज्ञापन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस समझौते का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास में सहयोग करना है।
(b) इस साझेदारी के तहत 18–29 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख युवा नेताओं को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
(c) इस समझौता – ज्ञापन की अवधि पांच वर्ष की है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
(d) इसके अंतर्गत शासन, सार्वजनिक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अगस्त, 2025 में युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के एमवाई भारत (MY Bharat) ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (एसओयूएल) के साथ एक समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस समझौते का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास में सहयोग करना है।
  • इस साझेदारी के तहत 18–29 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख युवा नेताओं को विकसित करने का राष्ट्रीय लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके लिए शासन, सार्वजनिक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
  • यह समझौता – ज्ञापन तीन वर्षों के लिए मान्य रहेगा तथा आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
    ० समझौता – ज्ञापन के अंतर्गत प्रमुख प्रावधान
  • युवा नेतृत्व कार्यक्रमों का डिजाइन व संचालन: शासन, सार्वजनिक नीति, सामाजिक उद्यमिता, विदेश नीति, संचार, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता के क्षेत्रों में।
  • युवा सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं एवं फैलोशिप का आयोजन।
  • युवा-सेवा संस्थाओं, शैक्षिक व प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता वृद्धि।
  • युवा नेतृत्व पर संयुक्त अनुसंधान एवं नीति वकालत।
  • सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार एवं क्षमता निर्माण मॉडल साझा करना।
  • प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों और संसाधन व्यक्तियों का आदान-प्रदान।
  • प्रशिक्षण सामग्री, पाठ्यक्रम व मूल्यांकन उपकरण का विकास व साझाकरण।
  • राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेताओं को जोड़ने हेतु नेटवर्किंग कार्यक्रम।
  • ऑनलाइन क्विज व चयन प्रक्रिया द्वारा मेरिट-आधारित, समावेशी प्रतिभागी चयन।
  • इस समझौता – ज्ञापन के तहत देशभर के युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम सितंबर माह में प्रारंभ करने की योजना है, जिसमें ग्रामीण, शहरी, आकांक्षी, जनजातीय, महिला एवं हाशिए पर रहने वाले समुदायों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2155984

https://ddnews.gov.in/en/my-bharat-soul-join-hands-to-train-one-lakh-youth-leaders-nationwide