एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन लीज समझौता

प्रश्न – भारतीय नौसेना के लिए एमक्यू-9बी सी गार्डियन एयरक्राफ्ट सिस्टम के लीज अनुबंध के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. अगस्त, 2026 में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम लीज पर लेने हेतु जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. (GA-ASI), अमेरिका से अनुबंध किया।
  2. लीज की अवधि 30 महीने निर्धारित की गई है।
  3. अनुबंध का कुल मूल्य लगभग1,943 करोड़ रुपये है।
  4. अनुबंध के अंतर्गत एयरक्राफ्ट का स्वामित्व स्थायी रूप से भारतीय नौसेना को हस्तांतरित हो जाएगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम लीज पर लेने हेतु जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. (GA-ASI), अमेरिका से अनुबंध किया।
  • यह अनुबंध 17 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित हुआ।
  • एमक्यू-9बी उन्नत सेंसरों, अत्याधुनिक प्रणालियों और परिष्कृत पेलोड से सुसज्जित है।
  • यह विशाल समुद्री क्षेत्रों में दीर्घकालिक खुफिया जानकारी, निगरानी एवं टोही (ISR) कवरेज प्रदान करेगा।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र जागरूकता (Maritime Domain Awareness) और संचालन क्षमता बढ़ाना है।
  • इससे भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में जहाजों, संदिग्ध गतिविधियों और रणनीतिक घटनाक्रमों की निरंतर निगरानी तथा समयबद्ध प्रतिक्रिया में सहायता मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/defence/news/india-signs-rs-1943-cr-deal-with-us-firm-to-lease-2-mq-9b-sea-guardian-drones-for-navy/articleshow/133306349.cms