प्रश्न – एबेल पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह भौतिकी के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रसिद्ध पुरस्कार है।
(2) वर्ष 2025 का यह पुरस्कार मसाकी काशिवारा को प्रदान किया गया।
(3) इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2) (b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 मार्च, 2025 को द नॉर्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा एबेल पुरस्कार,2025 प्रदान किया गया जाने घोषणा की गयी
- वर्ष 2025 का यह पुरस्कार जापानी गणितज्ञ प्रसिद्ध मसाकी काशिवारा(Masaki Kashiwara ) को प्रदान किया गया
- उन्हें यह पुरस्कार बीजगणितीय विश्लेषण और प्रतिनिधित्व सिद्धांत में उनके मौलिक योगदान के लिए, विशेष रूप से डी-मॉड्यूल के सिद्धांत के विकास और क्रिस्टल बेस की खोज के लिए दिया गया
- इस पुरस्कार के बारे में —
- गणित का नोबेल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
- इसकी स्थापना नॉर्वे सरकार द्वारा नोर्वे के महान गणितज्ञ नील्स एबेल की स्मृति में नॉर्वे द्वारा 2002 में की गई थी।
- श्रीनिवास एस.एस. वर्धन (वर्ष 2007) इस पुरस्कार के एकमात्र भारतीय विजेता हैं।
- वर्ष 2024 के विजेता थे — फ्रांसीसी गणितज्ञ मिशेल टैलाग्रैंड
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2025/03/26/science/abel-prize-math-masaki-kashiwara.htmlhttps://indianexpress.com/article/explained/everyday-explainers/masaki-kashiwara-abel-prize-9907904/