एफएटीएफ (FATF) मंत्रिस्तरीय बैठक‚ 2022

प्रश्न-21 अप्रैल‚ 2022 को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) मंत्रिस्तरीय बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) पेरिस
(b) लुसाने
(c) वाशिंगटन डीसी
(d) रोम
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अप्रैल‚ 2022 को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) मंत्रिस्तरीय बैठक‚ 2022 वाशिंगटन डीसी में आयोजित हुई।
  • इस बैठक को विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2022 स्प्रिंग मीटिंग्स के दौरान आयोजित किया गया था।
  • यह बैठक वर्ष 2022-24 के लिए एफएटीएफ की रणनीतिक प्राथमिकताओं का समर्थन करके और रणनीतिक प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए उपर्युक्त वित्त पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में मंत्रियों की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए मंत्रियों द्वारा तय की गई रणनीतिक दिशा प्रदान करने पर केंद्रित थी।
  • रणनीतिक प्राथमिकताओं में एफएटीएफ ग्लोबल नेटवर्क को सुदृढ़ करना‚ आपसी मूल्यांकन की एफएटीएफ प्रणाली‚ अंतरराष्ट्रीय लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता को बढ़ाना आदि शामिल हैं।
  • केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • एफएटीएफ एक अंतरसरकारी संस्था है जो काले धन को वैध बनाने से रोकने से संबंधित नीतियां बनाने हेतु जी-7 देशों द्वारा वर्ष 1989 में स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में सिंगापुर के टी. राजा कुमार इसके अध्यक्ष हैं।
  • इसका मुख्यालय पेरिस‚ फ्रांस में है।
  • कुल सदस्य देश-39

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fatf-gafi.org/publications/fatfgeneral/documents/ministerial-statement-2022.html#:~:text=Washington%2C%20D.C.%2C%2021%20April%202022,meeting%20in%20Washington%20D.C.%20today.