प्रश्न – 21 जून, 2026 को संपन्न एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप, 2025-26 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 15 से 21 जून, 2026 के मध्य एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप , 2025-26 ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित हुआ।
(b) भारत ने न्यूजीलैंड को पराजित कर खिताब जीता है।
(c) दक्षिण कोरिया, चिली काे पराजित कर तीसरे स्थान पर रहा
(d) भारत की दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में छह गोल किए और वह अमेरिका की एश्ले सेसा के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर रहीं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 से 21 जून, 2026 के बीच एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप , 2025-26 ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित हुआ।
- इसमें 8 देशों की टीमों ने भाग लिया।
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑकलैंड में खेले गए एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 के फाइनल में मेजबान न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया।
- इस जीत के साथ भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अगले सीजन के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
- यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है।
- इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2022 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था।
- इस बार भारत ने पूरे अभियान में अपराजित रहते हुए खिताब हासिल किया।
- फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लालरेमसियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- भारत की दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में छह गोल किए और वह अमेरिका की एश्ले सेसा के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर रहीं।
- संयुक्त राज्य अमेरिका, चिली काे 3-2 से हराकर पराजित कर तीसरे स्थान पर रहा।
० व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता – - टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी-एश्ले सेसा (अमेरिका)
- टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – ग्रेस ओ’हैनलोन (न्यूजीलैंड)
- हीरो टॉप स्कोरर – एश्ले सेसा (यूएसए) और दीपिका (भारत)
- टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी – रियाना फो (न्यूजीलैंड)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fih.hockey/events/nations-cup/womens/fih-hockey-womens-nations-cup-new-zealand-xxvi-1870