एनसीईआरटी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा

प्रश्न – एनसीईआरटी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद उसे निम्न में से कौन-सा अधिकार प्राप्त हुआ?

  1. डॉक्टरेट कार्यक्रम शुरू करना
  2. शोध डिग्री प्रदान करना
  3. नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करना
  4. विदेशों में कैंपस खोलना
    सही विकल्प चुनें:
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1, 2 और 3 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 30 मार्च, 2026 को शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में अधिसूचित किया।
  • इस नए दर्जे के साथ एनसीईआरटी को अब डॉक्टरेट कार्यक्रम, शोध डिग्री और नवीन शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने का अधिकार मिल गया है।
  • साथ ही वह देश में अपने नए कैंपस खोल सकेगा।
  • मंत्रालय ने इसके साथ ही एनसीईआरटी के भोपाल, शिलांग, मैसूर, अजमेर व भुवनेश्वर के छह क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थानों को इनमें शामिल किया है।
  • इनमें भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन भी शामिल है।
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) एक स्वायत्त संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
  • इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य गुणात्मक शैक्षिक विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता और सलाह देना था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/education-ministry-declares-ncert-as-deemed-to-be-university-under-distinct-category

https://www.thehindu.com/education/education-ministry-notifies-ncert-as-institute-deemed-to-be-university/article70816010.ece