एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन का अधिग्रहण

प्रश्न – द ब्रिंक्स कंपनी ने एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन की कितनी इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा है?
(a) 51 प्रतिशत (b) 75 प्रतिशत
(c) 90 प्रतिशत (d) 100 प्रतिशत
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 जुलाई, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने द ब्रिंक्स कंपनी द्वारा एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।
  • इस प्रस्तावित संयोजन के पूरा होने के बाद एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन पूरी तरह से ब्रिंक्स कंपनी के स्वामित्व और नियंत्रण में आ जाएगी।
  • द ब्रिंक्स कंपनी नकदी और कीमती वस्तुओं के प्रबंधन, डिजिटल रिटेल समाधान तथा एटीएम प्रबंधित सेवाओं की वैश्विक प्रदाता कंपनी है।
  • यह कंपनी 100 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं देती है।
  • भारत में ब्रिंक्स कंपनी मुख्य रूप से अपनी सहायक कंपनी ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कार्य करती है।
  • यहां यह एटीएम में नकदी पुनःपूर्ति और प्रथम स्तर की रखरखाव सेवाएं प्रदान करती है।
  • एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो विश्व स्तर पर स्व-निर्देशित बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराती है।
  • भारत में कंपनी एटीएम हार्डवेयर के निर्माण और आपूर्ति, एटीएम सॉफ्टवेयर के विकास और लाइसेंसिंग, लेनदेन प्रसंस्करण, निगरानी, हेल्प डेस्क तथा रखरखाव सेवाओं से जुड़ी हुई है।
  • कंपनी की चेन्नई में एटीएम निर्माण इकाई भी स्थित है।
  • इस अधिग्रहण से ब्रिंक्स की नकदी प्रबंधन क्षमता और एनसीआर एटलेओस की एटीएम हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा डिजिटल बैंकिंग विशेषज्ञता का एकीकरण होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288055&reg=1&lang=1