एनएचपीसी लिमिटेड-राइट्‌स के मध्य समझौता

प्रश्न – अगस्त‚ 2023 में एनएचपीसी लिमिटेड ने दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना के लिए पासीघाट‚ अरुणाचल प्रदेश में रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए राइट्‌स के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी होगी?
(a) 2450 मेगावॉट
(b) 2530 मेगावॉट
(c) 2640 मेगावॉट
(d) 2880 मेगावॉट
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में स्थित दिबांग नदी पर स्थापित की जा रही है।
  • यह भारत में निर्मित होने वाली सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है।
  • राइट्‌स लिमिटेड रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न (श्रेणी-1) अनुसूची ए का सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
  • यह भारत में परिवहन परामर्श और इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है।
  • यह विभिन्न क्षेत्रों और व्यापक भौगोलिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है।

लेखक _विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1950887