एडीसीए टी20 एशिया कप, 2026

प्रश्न – एडीसीए टी20 एशिया कप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) एडीसीए टी20 एशिया कप, 2026 का आयोजन 18 से 25 फरवरी, 2026 तक भारत की मेजबानी में हुआ।
(b) फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया और 19.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया।
(c) फाइनल में श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।
(d) साई आकाश को फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 से 25 फरवरी, 2026 तक एडीसीए टी20 एशिया कप, 2026 भारत की मेजबानी में आयोजित किया गया।
  • 25 फरवरी, 2026 को कटक,ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत की डेफ क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर एडीसीए – टी20 एशिया कप, 2026 के उद्घाटन संस्करण का ख़िताब जीत लिया लिया।
  • फाइनल मैच में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए।
  • इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।
  • फाइनल में भारत के साई आकाश ने 14 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और दो विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • 196 रन के साथ 7 विकेट हासिल करने वाले श्रीलंका के गिमाडू एल मलकम को ऑल-राउंड योगदान के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।
  • श्रीलंका के गिमाडू एल मलकम ने यादगार सीरीज खेली, जिन्होंने टूर्नामेंट में कुल 196 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का अवॉर्ड जीता।
  • श्रीलंका के ही गिहान लसिडू डी’ सिल्वा को टूर्नामेंट में 10 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tribuneindia.com/news/sports/adca-inaugurates-t20i-asia-cup-at-barabati-stadium-in-odisha