एडिलेड इंटरनेशनल, 2026

प्रश्न – 17 जनवरी, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता एडिलेड इंटरनेशनल, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब टॉमस मचाक (चेक गणराज्य) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब केविन क्राविट्ज़ और टिम पुट्ज़ (दोनों जर्मनी) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 – 17 जनवरी, 2026 के मध्य ATP टूर 2026 सत्र, की टेनिस प्रतियोगिता एडिलेड इंटरनेशनल, 2026 का आयोजन एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल –
  • विजेता– टॉमस मचाक (चेक गणराज्य)
  • उपविजेता– उगो हंबर्ट (फ़्रांस)
  • पुरुष युगल –
  • विजेता– -हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन)
  • उपविजेता– केविन क्राविट्ज़ और टिम पुट्ज़ (दोनों जर्मनी)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sportingnews.com/in/tennis/news/adelaide-international-schedule-draw-results-scores-2026-tennis-tournament/0190e5cde3c496b75be9ffb6