प्रश्न – दिसंबर‚ 2024 में वर्ष 2024 के लिए एटीपी पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर माटेओ बेरेटिनी को चुना गया है।
(b) न्यू कमर ऑफ द ईयर जियोवन्नी एमपेत्शी पेरिकार्ड को चुना गया है।
(c) स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड हेतु ग्रिगोर दिमित्रोव को चुना गया है।
(d) आर्थर ऐश ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए डोमिनिक थिएम को चुना गया है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर‚ 2024 में वर्ष 2024 के लिए एटीपी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर (इटली) को वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द ईयर) चुना गया है।
- जैनिक सिनर ने लगातार दूसरे वर्ष फैन्स फेवरेट का खिताब जीता है।
- जैनिक सिनर ने एटीपी टूर नंबर 1 ट्रॉफी जीती है।
- अन्य प्रदत्त पुरस्कार-
- एटीपी टूर नंबर‚ 1 डबल्स टीम-मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर)और मैट पाविक (क्रोएशिया)
- कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर-माटेओ बेरेटिनी (इटली)
- मोस्ट इंप्रूब्ड प्लेयर ऑफ द ईयर-जियोवन्नी एमपेत्शी पेरिकार्ड (फ्रांस)
- न्यू कमर ऑफ द ईयर-जाकुब मेन्सिक (चेक गणराज्य)
- स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड-ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया)
- फैंस फेवरिट अवॉर्ड (एकल) जैनिक सिनर (इटली); (युगल)-सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी (दोनों इटली)
- कोच ऑफ द ईयर-माइकल रसेल (टेलर फ्रिट्ज़ के कोच)
- रोन बुकमैन मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड-जोआन सोलसोना (स्पेन )
- एटीपी 500 टूर्नामेंट ऑफ द ईयर-चिंच चैंपियनशिप (लंदन)
- एटीपी 250 टूर्नामेंट ऑफ द ईयर-कतर एक्सॉनमोबिल ओपन (दोहा)
- एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट ऑफ द ईयर- मेक्सिको सिटी ओपन (मेक्सिको सिटी)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…