प्रश्न – 21 फरवरी, 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाली एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- यह परियोजना ओएसएटी (OSAT) मॉडल पर आधारित है।
- ओएसएटी इकाइयाँ सेमीकंडक्टर वेफर के निर्माण (Fabrication) का कार्य करती हैं।
- यह परियोजना मॉडिफाइड स्कीम फॉर एटीएमपी के अंतर्गत स्थापित की जा रही है।
- इस परियोजना में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाली एचसीएल -फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना (इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड) के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
- यह सेमीकंडक्टर सुविधा आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) मॉडल पर आधारित है।
- ओएसएटी इकाइयाँ चिप निर्माण (फैब्रिकेशन) के पश्चात उनकी असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग का कार्य करती हैं।
- यह परियोजना इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) के अंतर्गत स्थापित की जा रही है।
- इस परियोजना में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
- इस पहल का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला (Value Chain) को सुदृढ़ करना, आयात पर निर्भरता कम करना तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भागीदारी को बढ़ाना है।
- यह सुविधा विशेष रूप से मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को समर्थन प्रदान करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…