एचएसबीसी महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025

प्रश्न – एचएसबीसी महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025 का खिताब किसने जीता?
(a) अयाका फुरुए (b) जीनो थितिकुल
(c) हान्नाह ग्रीन (d) लिडिया को
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 फरवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 के मध्य एशिया की प्रमुख गोल्फ प्रतियोगिता के रूप में प्रसिद्ध एचएसबीसी महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025 सिंगापुर में आयोजित हुई।
  • न्यूजीलैंड की पेशेवर गोल्फर और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन लिडिया को (Lydia Ko) ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
  • जापानी पेशेवर गोल्फर अयाका फुरुए (Ayaka Furue) और थाईलैंड की पेशेवर गोल्फर जीनो थितिकुल सयुंक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहीं।
  • वर्ष 2024 में ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर गोल्फर हान्नाह ग्रीन ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.lpga.com/tournaments/hsbc-womens-world-championship/overview