एक जनपद – एक व्यंजन (One District One Cuisine) योजना

प्रश्न – 24 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश में ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ योजना का शुभारंभ किसने किया?
(a) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
(b) प्रधानमंत्री भारत
(c) केंद्रीय पर्यटन मंत्री
(d) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जनवरी, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में उत्तर प्रदेश दिवस,2026 का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ (One District One Cuisine) योजना की शुरुआत की।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों को ‘ ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना की तर्ज पर ब्रांडिंग, विपणन एवं वैश्विक मंच तक पहुंच उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य भर में क्षेत्र विशेष के व्यंजनों का दस्तावेजीकरण, ब्रांडिंग और प्रचार करना है, जिससे स्थानीय उद्यमियों, खाद्य शिल्पकारों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा हों और साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत का संरक्षण हो सके।
  • एक जनपद – एक व्यंजन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक विशिष्ट, ऐतिहासिक और पारंपरिक व्यंजन की पहचान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों की 75 विशिष्ट खाद्य सामग्रियों को शामिल किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.odopup.in/en

https://www.indiatvnews.com/uttar-pradesh/uttar-pradesh-one-district-one-cuisine-launch-amit-shah-spotlights-desi-flavours-for-global-fame-panchhi-petha-peda-malaiyo-samosa-chamcham-la

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *