प्रश्न – 22 मई, 2026 को संपन्न एएफसी अंडर-17 एशियाई कप, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) जापान (b) चीन
(c) ऑस्ट्रेलिया (d) उज़्बेकिस्तान
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5-22 मई, 2026 के मध्य एएफसी अंडर-17 एशियाई कप, 2026 का आयोजन सऊदी अरब में किया गया
- यह एएफसी अंडर-17 एशियन कप का 21वां संस्करण था (जिसमें एएफसी अंडर-17 चैंपियनशिप और एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के पिछले संस्करण भी शामिल हैं)।
- इस टूर्नामेंट में 15 टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी हॉल स्टेडियम, जेद्दा में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में जापान ने चीन को 3 – 2 से पराजित कर ख़िताब जीत लिया।
- जापान ने 5वीं बार इस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है।
- शीर्ष स्कोरर (6 गोल) जापान के माकी किताहारा रहे।
- जापान के ही माकी किताहारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जापान के कोसी ओशिता को चुना गया।
- फेयर प्ले अवॉर्ड सऊदी अरब को दिया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.the-afc.com/en/more/content/home_afc_u-17_championship.html