ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) का 25वां स्थापना दिवस

प्रश्न – हाल ही में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) का 25वां स्थापना दिवस कब मनाया गया ?
(a) 4 मार्च (b) 3 मार्च
(c) 1 मार्च (d) 6 मार्च
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मार्च, 2026 को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया
  • इसका स्थापना दिवस नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में नीति निर्माताओं, सहयोगी संगठनों और देश भर के हितधारकों की उपस्थिति में मनाया गया।
  • विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया।
  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के बारे में –
  • भारत सरकार ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के अंतर्गत 1 मार्च 2002 को इसकी की स्थापना की।
  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो का मिशन ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 की समग्र रूपरेखा के अंतर्गत भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के मुख्य उद्देश्य के साथ, स्व-नियमन और बाजार सिद्धांतों पर विशेष बल देते हुए नीतियों और रणनीतियों के विकास में सहायता करना है।
  • यह लक्ष्य सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा, जिससे सभी क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को तीव्र और सतत रूप से अपनाने को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234173&reg=3&lang=2

https://beeindia.gov.in/about.php