ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक लचीलापन सुविधा

प्रश्न – 21 मई, 2026 को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक द्वारा शुरू की गई ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक लचीलापन सुविधा (Energy, Food Security and Economic Resilience Facility) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. यह सुविधा सदस्य देशों को ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तात्कालिक जरूरतों में सहायता देगी।
  2. इसके अंतर्गत एआईआईबी अगले दो वर्षों में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
  3. यह सुविधा एआईआईबी के सामान्य वित्तीय साधनों के स्थान पर लाई गई है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 मई, 2026 को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) द्वारा अपने सदस्य देशों की सहायता के लिए ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक लचीलापन सुविधा (Energy, Food Security and Economic Resilience Facility) शुरू की गई।
  • यह सुविधा उन देशों के लिए लाई गई है जिनके विकास पर मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष का असर पड़ सकता है।
  • इस सुविधा के तहत एआईआईबी अगले दो वर्षों में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों और ग्राहकों को ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती से जुड़ी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता देना है।
  • यह सहायता एआईआईबी के सामान्य वित्तीय साधनों के अतिरिक्त प्रदान की जाएगी।
  • इस सुविधा के माध्यम से तेजी से वितरित होने वाली बजटीय सहायता, महत्वपूर्ण खर्चों और आयातों के लिए वित्तपोषण तथा प्रभावित सदस्यों और ग्राहकों को तरलता सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके जरिए सदस्य देशों के राहत कार्यक्रमों, आर्थिक स्थिरता और मौजूदा संघर्ष से उत्पन्न प्रभावों से निपटने की क्षमता को मजबूत किया जाएगा।
  • यह सुविधा बुनियादी ढांचा कंपनियों और वित्तीय मध्यस्थ संस्थाओं को भी सहायता दे सकती है, ताकि वे अल्पकालिक कार्यशील पूंजी, पुनर्वित्त और व्यवसाय की निरंतरता से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें।
  • विशेष रूप से वे कंपनियां जिन्हें संघर्ष के कारण आर्थिक या परिचालन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इस सहायता से लाभान्वित हो सकती हैं।
  • एआईआईबी वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समकक्ष बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और अन्य विकास भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aiib.org/en/what-we-do/emergency-response/energy-food-security-and-economic-resilience-facility/index.html

https://www.aiib.org/en/news-events/news/2026/aiib-launches-energy-food-security-and-economic-resilience-facility.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *