उपराष्ट्रपति द्वारा तमिल विद्वानों, विरासत संस्कृति वास्तुकला संस्कृति वास्तुकलाको समर्पित पुस्तकों का विमोचन

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. 2 मार्च, 2026 को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की ओर से प्रकाशित 16 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया।
2. विमोचित पुस्तकों में से 13 तमिल भाषा पर आधारित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 मार्च, 2026 को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की ओर से प्रकाशित 16 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया।
  • ये पुस्तकें तमिल के विख्यात विद्वानों, विरासत, वास्तुकला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित हैं।
  • विमोचित पुस्तकों में से 13 तमिल भाषा पर आधारित हैं।
  • तमिल शीर्षकों में रामेश्वरम्, रामानुजार, नादुकल, अरिकामेडु, बक्थी इलक्कियाम, इयारकई वेलनमई, पजंथामिजान इसई करुविगल, तमिझागा नत्तार देवंगल इत्‍यादि
  • उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बंकिम चंद्र चटर्जी के जीवन पर तमिल, अंग्रेजी और हिंदी में एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
  • पुस्तक विमोचन समारोह में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234651&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/vp-radhakrishnan-releases-16th-publications-on-renowned-tamil-scholars-heritage-architecture-culture

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%95-64