उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान का दूसरा चरण

प्रश्न – ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?

  1. यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शुरू किया गया है।
  2. अभियान के तहत 50,000 उद्यमों के औपचारिकीकरण में सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है।
  3. अभियान का उद्देश्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को गति प्रदान करना है।
  4. स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बाजार पहुँच बढ़ाने के लिए ओएनडीसी और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे डिजिटल मंचों का उपयोग किया जाएगा।
    कूट:
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 3
    (d) केवल 4
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 अगस्त, 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण’ की शुरुआत की।
  • ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान 21 अगस्त, से 21 नवंबर, 2026 तक तीन महीने चलेगा।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को गति प्रदान करना है।
  • इस अभियान में कृषि एवं गैर-कृषि उद्यमों के विकास तथा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के उत्पादों के विपणन पर विशेष बल दिया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत उद्यमों को व्यावसायिक मार्गदर्शन देने, उनका औपचारिकीकरण करने, उत्पादक संस्थाओं को मजबूत बनाने और क्रियान्वयन प्रक्रियाओं को सरल करने का प्रयास किया जाएगा।
  • सामुदायिक संसाधन व्यक्ति–उद्यम संवर्धन (CRP-EP) और व्यवसाय विकास सेवा प्रदाताओं (BDSP) को ‘उद्यम सखी’ के रूप में पहचान प्रदान की जाएगी।
  • स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बाजार पहुँच बढ़ाने के लिए ओएनडीसी, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस और अन्य डिजिटल मंचों का उपयोग किया जाएगा।
  • अभियान के तहत 50,000 सामुदायिक कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण, 5 लाख स्वयं सहायता समूह महिलाओं को प्रशिक्षण, 50,000 उद्यमों के औपचारिकीकरण में सहायता तथा 25,000 सदस्यों को ई-कॉमर्स मंचों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके अतिरिक्त 20 लाख महिलाओं के बीच कृषि-पारिस्थितिकीय पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस अवसर पर रोहित कंसल ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) का पहला मासिक ग्रामीण उद्यम तकनीकी बुलेटिन ‘संकल्प शक्ति’ भी जारी किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/govt-launches-national-campaign-on-entrepreneurship-ii-under-day-nrlm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *