प्रश्न – 4-6 मई, 2026 के मध्य उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) लखनऊ (d) प्रयागराज
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4-6 मई, 2026 के मध्य उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी (North Tech Symposium) -2026 प्रयागराज में आयोजित हुई
- इसका मुख्य विषय – ‘रक्षा त्रिवेणी संगम – जहां प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैनिक क्षमता का संगम होता है’
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया
- यह कार्यक्रम भारतीय सेना की उत्तरी कमान और केंद्रीय कमान तथा सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया ।
- इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में तैनाती, रखरखाव प्रक्रियाओं के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकियों की पहचान करना और खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे भारतीय सेना के लिए एक स्थायी और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली को बढ़ावा दिया जा सके।
- यह संगोष्ठी परिचालन संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और एकीकृत करने हेतु एक जीवंत मंच के रूप में कार्य की ।
- इस प्रदर्शनी में देश भर से लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), निजी रक्षा प्रौद्योगिकी फर्मों, स्टार्टअप्स और सैन्य कर्मियों सहित विभिन्न प्रतिभागी शामिल हुए ।
- इसमें लगभग 284 कंपनियां अपने नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाई हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
