उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा

प्रश्न – जनवरी‚ 2025 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा की गई। इसमें किसे सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. अजय प्रसून (b) विमला रस्तोगी
(c) डॉ. करुणा पांडेय (d) शिवाशीष शर्मा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 जनवरी‚ 2025 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष 9 बाल साहित्यकारों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी
  • विभिन्न श्रेणियों में घोषित पुरस्कार इस प्रकार है-
  1. सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान-डॉ० करुणा पांडेय, लखनऊ
  2. सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान-डॉ०आर०पी० सारस्वत, सहारनपुर
  3. अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान -डॉ० मोहम्मद अरशद खान, शाहजहांपुर
  4. शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान -दिलीप शर्मा, अलीगढ़
  5. लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान -नरेन्द्र निर्मल, गौतमबुद्धनगर
  6. डॉ० रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान -बलराम अग्रवाल,
  7. कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान -देवी प्रसाद गौड़, मथुरा
  8. जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान -डॉ० दीपक कोहली, लखनऊ
  9. उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान – अनिल कुमार निलय, प्रतापगढ़

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/double-murder-in-lucknow-mother-and-daughter-murdered-by-slitting-their-throats-inside-the-house-201737029431384.html