उत्तर प्रदेश सरकार – मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

प्रश्न – उत्तर प्रदेश सरकार और मोनाश यूनिवर्सिटी के समझौते को लागू करने के लिए किस संस्थान को मुख्य केंद्र बनाया गया है?
(a) लखनऊ विश्वविद्यालय
(b) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
(c) गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय
(d) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 मई, 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ एक स्मरणीय समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौते का उद्देश्य राज्य के बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनुसंधान, नवाचार, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के लिए वैश्विक मंच प्रदान करना है।
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इस समझौते को लागू करने के लिए मुख्य केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
  • मोनाश यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष लगभग 30,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण देती है, जिनमें अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षक भी शामिल हैं।
  • अब उत्तर प्रदेश के शिक्षक भी इसी तरह के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://invest.up.gov.in/wp-content/uploads/go/pressnews30052025-4.pdf

https://www.thehindu.com/education/up-govt-signs-mou-with-australias-monash-university-to-elevate-states-education-standards/article69633099.ece