प्रश्न – नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति 2024 का उद्देश्य प्रदेश में आईटी, वित्त, मानव संसाधन और ग्राहक सहायता जैसे क्षेत्रों में वैश्विक क्षमता केंद्रों की स्थापना को बढ़ावा देना है।
(b) इस नीति से केवल आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की उम्मीद है।
(c) जीसीसी की उपस्थिति से टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
(d) इस नीति के तहत भूमि उपादान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट, पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, भर्ती सब्सिडी, कर्मचारी भविष्य निधि, प्रतिभा विकास एवं कौशल प्रोत्साहन और बौद्धिक संपदा अधिकार सब्सिडी दी जाएगी।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 मई, 2025 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने “उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति 2024” को मंजूरी प्रदान की है।
- इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में आईटी, वित्त, मानव संसाधन और ग्राहक सहायता जैसे क्षेत्रों में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की स्थापना को बढ़ावा देना है
- इस नीति से आईटी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग के साथ-साथ अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों में काम करने वाली वैश्विक कंपनियों को “बड़े पैमाने पर निवेश” के लिए यूपी की ओर आकर्षित होने की उम्मीद है।
- जीसीसी की उपस्थिति से टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- इस नीति के तहत भूमि उपादान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट अथवा प्रतिपूर्ति, पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, भर्ती सब्सिडी, कर्मचारी भविष्य निधि, प्रतिभा विकास एवं कौशल प्रोत्साहन और बौद्धिक संपदा अधिकार सब्सिडी दी जाएगी।
- इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में गैर वित्तीय सहायता के प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
