उत्तर प्रदेश में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन

प्रश्न – 21 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा स्थापित सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया?
(a) एटा जिले के मलावन क्षेत्र में
(b) बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में
(c) झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में
(d) सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा जिले में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया।
  • यह प्लांट श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा एटा जिले के मलावन क्षेत्र में बनाया गया है।
  • श्री सीमेंट का यह नया प्लांट न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि यहां हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।
  • इस प्लांट की निर्माण लागत 750 करोड़ रुपये है।
  • नव-निर्मित प्लांट की अनुमानित उत्पादन क्षमता 8,000 टन प्रति दिन होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://information.up.gov.in/admin/UploadDocument/CmPress/compressed_22082025123353PN-CM-Etah%20Visit-Shree%20Cement%20Plant%20Inauguration-21%20August,%202025.pdf