उत्तर प्रदेश में वर्ष में दो बार निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराये जाने की योजना

प्रश्न – 15 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शुरू की गई महिला लाभार्थियों को वर्ष में दो बार निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराए जाने की नई योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) योजना के तहत हर वर्ष दो बार एलपीजी सिलेंडर निशुल्क भरा जाएगा।
(b) पहला चरण जनवरी से मार्च तक और दूसरा चरण अक्टूबर से दिसंबर तक संचालित होगा।
(c) राज्य सरकार इस पर 1,500 करोड़ रुपये व्यय करेगी।
(d) पहले चरण में एक करोड़ 23 लाख महिलाएं आधार से सत्यापित लाभार्थी होंगी।
उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को वर्ष में दो बार निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराये जाने की योजना का शुभारंभ किया।
  • इससे त्यौहारों के दौरान राज्य की 1 करोड़ 86 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
  • नई योजना के तहत प्रत्येक वर्ष दो बार एलपीजी सिलेंडर निशुल्क भरा जाएगा।
  • पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर तक और दूसरा अगले वर्ष जनवरी से मार्च तक संचालित होगा।
  • राज्य सरकार इस पर 1,500 करोड़ रुपये व्यय करेगी।
  • पहले चरण में आधार पहचान से सत्यापित एक करोड़ 23 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
  • उत्तर प्रदेश इस योजना को लागू करने वाला अग्रणी राज्य है।
  • प्रदेश में अब तक1करोड़ 86 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thedailyjagran.com/uttar-pradesh/pm-ujjwala-yojana-up-government-free-lpg-gas-cylinder-scheme-on-diwali-check-who-cant-avail-benefit-10271217