प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन “उत्तर प्रदेश फुटवियर, लेदर और नॉन लेदर क्षेत्र विकास नीति, 2025” के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस नीति का उद्देश्य निर्यात वृद्धि, तकनीकी उन्नयन और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है।
(b) नीति के तहत मेगा एंकर इकाइयों व क्लस्टर की स्थापना पर भूमि लागत में 75–80% तक अनुदान मिलेगा।
(c) स्टैंडअलोन इकाइयों को क्षेत्रानुसार 50–60% भूमि लागत पर छूट मिलेगी।
(d) निवेशकों को स्टांप ड्यूटी में 100% छूट और पूंजीगत निवेश पर 20–30% सब्सिडी मिलेगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अगस्त,2025 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा ‘उत्तर प्रदेश फुटवियर, लेदर और नॉन लेदर क्षेत्र विकास नीति, 2025’ को प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
- इस नीति के माध्यम से वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश से फुटवियर लेदर और नॉन लेदर उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इस नीति के जरिए निर्यात में बढ़ोतरी, तकनीकी उन्नयन और रोजगार सृजन के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
- कुशल श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित होंगे।
- इस नीति से घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
- इस नीति के अंतर्गत निवेशकों को भूमि खरीद, स्टांप ड्यूटी, बिजली शुल्क, तकनीकी प्रशिक्षण, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और शोध व विकास से जुड़ी गतिविधियों पर काफी आकर्षक सब्सिडी दी जाएगी।
- इस नीति के तहत राज्य में मेगा एंकर इकाइयों व क्लस्टर की स्थापना पर भूमि लागत में 75 से 80प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
- स्टैंडअलोन इकाइयों को क्षेत्रानुसार 25 से 35 प्रतिशत तक की भूमि लागत पर छूट मिलेगी।
- पूंजीगत निवेश पर 20से 30प्रतिशत सब्सिडी और स्टाम्प ड्यूटी में 100% छूट का भी प्राविधान है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
