उत्तर प्रदेश टी-20 लीग, 2026

प्रश्न – उत्तर प्रदेश टी-20 लीग, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. यह उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का चौथा संस्करण था, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने किया।
  2. फाइनल में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से पराजित कर खिताब जीता।
  3. फाइनल में दिव्यांश जोशी ने 40 गेंदों पर 105 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  4. प्रतियोगिता की ऑरेंज कैप मेरठ मावेरिक्स के करण शर्मा तथा पर्पल कैप काशी रुद्रास के जीशान अंसारी ने जीती।
    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) 1, 2 और 3
    (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 14 अगस्त से 6 सितंबर, 2026 तक उत्तर प्रदेश टी-20 लीग, 2026 का आयोजन किया गया।
  • यह प्रतियोगिता का चौथा संस्करण (सीजन-4) था।
  • इसका आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा किया गया।
  • इस लीग की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी।
  • प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की छह फ्रेंचाइजी टीमों – मेरठ मावेरिक्स, लखनऊ फाल्कन्स,काशी रुद्रास,कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और नोएडा किंग्स ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता में कुल 34 मैच खेले गए, जिनमें 30 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले शामिल थे।
  • 6 सितंबर, 2026 को खेले गए फाइनल में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर खिताब जीता।
  • मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए।
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स की टीम 16 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए मेरठ के दिव्यांश जोशी ने मात्र 40 गेंदों पर 105 रन की शतकीय पारी खेली।
  • मेरठ के विशाल चौधरी ने फाइनल में 24 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जीशान अंसारी ने दो विकेट प्राप्त किए।
  • ऑरेंज कैप: काशी रुद्रास के करण शर्मा—361 रन।
  • पर्पल कैप: मेरठ मावेरिक्स के जीशान अंसारी—25 विकेट।
  • इस लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक मंच और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/news/other/up-t20-league-2026-rinku-singh-lands-his-first-major-title-as-captain-after-meerut-mavericks-one-sided-victory-over-lucknow-in-finale-watch/ar-AA2bICQB