प्रश्न – उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.11 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया।।
2.इस महोत्सव का समापन 15 जनवरी, 2025 को हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया।
- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इसका आयोजन उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है।
- महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से लाए गए खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
- खादी महोत्सव स्थानीय कारीगरों, कलाकारों, बुनकरों और कताई उद्यमियों के साथ-साथ ओडीओपी [एक जिला एक उत्पाद] उत्पादों के लिए मार्केट प्रदान करने का एक राष्ट्रीय मंच है।
- इस महोत्सव का समापन 17 जनवरी, 2025 को होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…