प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जल संरक्षण तथा नदियों के पुनरुद्धार हेतु ‘प्लेक ऑफ एप्रीसिएशन’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह ट्रॉफी निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?
(a) दक्षिण कोरिया
(b) जापान
(c) ताइवान
(d) कंबोडिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में संपन्न अंतरराष्ट्रीय वाटर सेमिनार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ‘प्लेक ऑफ एप्रीसिएशन’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
- मुख्यमंत्री को यह सम्मान जल संरक्षण और नदियों के पुनरुद्धार के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों हेतु दिया गया।
- निजी व्यस्तताओं के कारण मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल नहीं हो सके।
- प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान प्राप्त किया गया था जिसे उन्होंने 4 जून, 2016 को मुख्यमंत्री को सौंपा।
- प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में नदियों के पुनर्जीवन/पुनरुद्धार हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
- इस दृष्टि से लखनऊ में गोमती नदी रिवर फ्रंट परियोजना तथा वृंदावन में यमुना, वाराणसी में वरुणा तथा अयोध्या में सरयू नदी की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की योजना प्रमुख है।
- अंतरराष्ट्रीय वॉटर सेमिनार का आयोजन दक्षिण कोरिया सरकार की संस्थाओं रूरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट एवं कोरिया वाटर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया।
- दक्षिण कोरिया, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है।
- ‘शांत सुबह की भूमि’ के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है।
- दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तथा राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=2852
https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/ks.html