उत्तर प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र

प्रश्न – 17 अगस्त, 2025 को गोरखपुर के खानीपुर में लोकार्पित उत्तर प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र किस औद्योगिक समूह द्वारा स्थापित किया गया?
(a) अडानी समूह (b) टोरेंट समूह
(c) रिलायंस समूह (d) टाटा समूह
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के खानिपुर में टोरेंट समूह के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र का लोकार्पण किया।
  • यह उत्तर प्रदेश का पहला और देश का दूसरा ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र है।
  • इस संयंत्र में अब ग्रीन हाइड्रोजन और सीएनजी-पीएनजी की ब्लेंडिंग होगी।
  • इसके बाद इसे घर घर रसोई गैस के रूप में पहुंचाया जाएगा।
  • टोरेंट गैस और टोरेंट पॉवर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता 72 हजार टन प्रतिवर्ष की है।
  • गोरखपुर के संयंत्र में ग्रीन हाइड्रोजन 2 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से विद्युत अपघटन द्वारा उत्पादित किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://information.up.gov.in/admin/UploadDocument/CmPress/compressed_18082025105313PN-CM-Gorakhpur%20Visit-Green%20Hydrogen%20Plant%20Inauguration-17%20August,%20202

https://indianexpress.com/article/upsc-current-affairs/upsc-essentials/knowledge-nugget-indias-green-hydrogen-plants-upsc-exam-10198700

https://invest.up.gov.in/wp-content/uploads/2025/08/4-%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%AA%E0%A5%80_180825.pdf