उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (यूपी – एग्रीज ) परियोजना

प्रश्न – उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (यूपी – एग्रीज ) परियोजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 28 जनवरी, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (यूपी – एग्रीज) परियोजना का शुभारंभ किया।
2. इस परियोजना के लिए आवंटित राशि 4000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 2,737 करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक द्वारा और 1,166 करोड़ रुपये का अंशदान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है –
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (iii) दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 जनवरी, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (यूपी – एग्रीज) परियोजना का शुभारंभ किया।
  • इस परियोजना के लिए आवंटित राशि 4000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 2,737 करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक द्वारा और 1,166 करोड़ रुपये का अंशदान राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इस परियोजना की अवधि 6 वर्ष (वर्ष 2024-25 से 2029-30 तक) है।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि और उससे संबंधित सेक्टर को चिन्हित करना, प्रमुख फसलों की उत्पादकता में गुणात्मक वृद्धि, विशिष्ट कृषि उत्पादों, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट और मार्केट सपोर्ट सिस्टम को विकसित करना है, जिससे अन्नदाताओं की आय में वृद्धि कर सके।
  • यह परियोजना इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए नए अभियान को आगे बढ़ने की शुरुआत है।
  • पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ (8) मंडल के 28 जनपद इस परियोजना में शामिल किए गए हैं।
  • इन आठ मंडलों में गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट और झाँसी शामिल है।
  • इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जनपद और बुंदेलखंड के 7 जनपद शामिल हैं।
  • इस परियोजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र की वर्तमान उत्पादकता को 30 प्रतिशत तक की वृद्धि किया जाना है।
  • परियोजना के जरिये एक एकड़ में 10 क्विंटल पैदावार को 30 से 35 फीसदी बढ़ाकर 14 से 15 क्विंटल करने का लक्ष्य है।
  • उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण योजना का हिस्सा है, जिसमें 500 चयनित किसानों को एक्सपोजर के लिए विदेश भेजना शामिल है।
  • इस परियोजना का लक्ष्य 28 जिलों में 10 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें 30 – 50% लाभार्थी महिलाएं होंगी।
  • 1 लाख से अधिक मछुआरा परिवारों को भी इस योजना से सहायता मिलेगी।
  • योजना के माध्यम से किसानों को तकनीकी तथा समय पर बीज, खाद, सिंचाई और मार्केट जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • फसलों की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए वैल्यू एडिशन के साथ जोड़ा जाएगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्नाव में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एण्ड लॉजिस्टिक क्लस्टर में कैनपैक इंडिया द्वारा 1300 करोड़ रुपये की लागत की एक ग्रीन फील्ड मैनुफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास किया।
  • कार्यक्रम में एक्वाब्रिज के चेयरमैन द्वारा उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र की संभावनाओं के दृष्टिगत 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई।
  • प्रदेश में ग्लोबल लीड डेटा डिजिटल एग्रीकल्चर वर्ल्ड बैंक के अभियान को आगे बढ़ाकर किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए यहां पर डाटा बैंक की उपयोगिता की दृष्टि से एक विजन प्रस्तुत किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/up-agrees-project-to-boost-agri-yield/articleshow/117653254.cms