प्रश्न – ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप, 2026 की शतरंज प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता है?
(a) हिकारू नाकामुरा
(b) डेनिस लाज़ाविक
(c) मैग्नस कार्लसन
(d) अलीरेजा फिरोजा
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11–15 अगस्त, 2026 के मध्य ई-स्पोर्ट्स विश्व कप, 2026 (शतरंज) का आयोजन पेरिस, फ्रांस में किया गया।
- नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप, 2026 की शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में बेलारूस के डेनिस लाज़ाविक को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
- टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे।
- कार्लसन ने टीम लिक्विड के लिए 1,000 क्लब चैम्पियनशिप पॉइंट्स भी अर्जित किए।
- अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने फ्रांस के ग्रैंडमास्ट अलीरेजा फिरोजा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- शतरंज को पहली बार वर्ष 2025 के ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था और उसके उद्घाटन संस्करण के विजेता भी कार्लसन थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ewc-web.prod.esf-systems.com/en/competitions/2026/chess?utm_