प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 22-23 सितंबर, 2025 के मध्य ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 इंदौर ,मध्य प्रदेश में किया गया
2.इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है ‘विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन’।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22-23 सितंबर, 2025 के मध्य ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (28th National Conference on e- Governance) -2025 विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में किया गया
- इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है ‘विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन’ (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Trans-formation)।
- इसे प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था
- इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत में सुरक्षित और टिकाऊ ई-सेवा वितरण सुनिश्चित करने हेतु नवीन और परिवर्तनकारी दृष्टिकोणों पर चर्चा करने हेतु सरकारी अधिकारियों, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को एक साथ लाना है
- इस सम्मेलन के दौरान, 19 अनुकरणीय पहलों को ई-गवर्नेंस 2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
- इन पुरस्कारों में छह श्रेणियों में 10 स्वर्ण, 6 रजत और 3 जूरी पुरस्कार शामिल हैं, जो केंद्र, राज्य, जिला प्राधिकरणों, ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों को प्रदान किए जाएँगे।
- उल्लेखनीय है कि ई-गवर्नेंस पर 27वां राष्ट्रीय सम्मेलन 3-4 सितंबर, 2024 के मध्य मुंबई में आयोजित किया गया था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…