प्रश्न- 13 अप्रैल,2022 को किसे ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 प्रदान किया गया?
(a) अडार पूनावाला
(b) अरुंधति भट्टार्चाय
(c) सावित्री जिंदल
(d) फाल्गुनी नायर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 13 अप्रैल,2022 को केंद्रीय पर्यावरण और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021( EY Entrepreneur of the Year Award 2021) प्रदान किया।
- इन्हें ईंट-और-मोर्टार उद्योग को हटाकर यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप का निर्माण करने तथा सौंदर्य उत्पादों को बेचने के लिए डिजिटल मार्ग अपनाने के लिए दिया गया।
- वह जून 2022 में ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- ‘लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन श्री ए. एम. नाइक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- ज्ञातव्य है कि ईवाई एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स की शुरुआत 1999 में भारत में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक