इस्राइल का कतर में हमास के शीर्ष नेताओं पर हमला

प्रश्न – 9 सितंबर, 2025 को क़तर की राजधानी दोहा में इस्राइल द्वारा किए गए हमले में मारे गए हमास सदस्यों में से कौन प्रमुख नेता का बेटा था?
(a) इस्माइल हनिया का बेटा
(b) खालिद मशाल का बेटा
(c) खलील अल-हय्या का बेटा
(d) यह्या सिनवार का बेटा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 सितंबर, 2025 को इस्राइल ने क़तर की राजधानी दोहा में हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया।
  • यह कतर में इस्राइल द्वारा की गई पहली सैन्य कार्रवाई थी।
  • इस हमले में हमास के पांच सदस्य मारे गए, जिनमें उसके निर्वासित गाजा प्रमुख और शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा भी शामिल है।
  • हमास के जिन सदस्यों को निशाना बनाया, उनमें ख़लील अल-हैया शामिल थे, किंतु इस हमले से हमास का शीर्ष नेतृत्व बच गया।
  • इस्राइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (IDF) के अनुसार, इस हमले में उन लोगों को निशाना बनाया गया है, जो सीधे तौर पर 7 अक्‍टूबर, 2023 के जनसंहार के लिए ज़िम्मेदार थे।
  • हमले की चपेट में दोहा का एक आवासीय परिसर आया, जहां हमास की राजनीतिक शाखा के कई नेता रहते हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/articles/ced58zywdwno